Kanpur Dehat News: नाले में मिला किशोरी का शव… फोरेसिंक टीम ने जुटाए साक्ष्य, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
कानपुर देहात में नाले में अज्ञात किशोरी का संदिग्ध हालत में मिला शव।
कानपुर देहात में नाले में अज्ञात किशोरी का संदिग्ध हालत में शव मिला। सूचना पर एसपी ने मौके पर छानबीन की। मौके पर डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की।
कानपुर देहात, अमृत विचार। डेरापुर थाना क्षेत्र के आशापुरवा गांव के पास सड़क किनारे नाले में एक अज्ञात किशोरी का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। सूचना पर एसपी समेत डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने शव के शिनाख्त के प्रयास शुरू किए हैं।
आशापुरवा गांव के पास हाईवे से लगभग सौ मीटर दूरी पर सड़क किनारे नाले में शनिवार सुबह एक तेरह वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एएसपी राजेश पांडेय व सीओ प्रिया सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
उन्होंने डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके पर जांच-पड़ताल कराई। खोजी कुत्ता पास बने ईंट भट्ठे तक जाकर वापस आ गया। वहीं पुलिस ने मौजूद लोगोें से शव की पहचान कराने के प्रयास किए। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
चौकी इंचार्ज निशांत महेंद्र ने शव का पंचनामा भरकर मोर्च्युरी हाउस भेजा। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। मामले में छानबीन की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Good News: कानपुर में दिसंबर से रिंग रोड निर्माण, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करेंगे शिलान्यास, पहले पीएम….
