बहराइच: चेयरमैन के हिस्ट्रीशीटर पति करते हैं धन उगाही, सभासदों ने लगाया आरोप, सीएम योगी को भेजा पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल/बहराइच, अमृत विचार। नगर पंचायत जरवल के सभासदों ने शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पद के खिलाफ मुख्यमंत्री और निकाय निदेशक को शिकायती पत्र भेजा है। सभासदों का कहना है कि चेयरमैन पति एक हिसट्रीशीटर है। उसके द्वारा सभासदों को अपमानित करना एवं कर्मचारियों पर रौब जमाकर मौखिक निर्देश देकर विकास कार्य में बाधा पहुंचाया जा रहा है।

जरवल नगर पंचायत की अध्यक्ष तस्लीम बानो के पति इंतजार अहमद उर्फ मिथुन हिस्ट्रीसीटर है। यह लगातार नगर पंचायत कार्यालय में अपने गुर्गों के साथ बैठकर सभासदों को अपमानित करने के साथ कर्मचारियों पर रौब जमाते हैं। जो सभासद अध्यक्ष पति की बात नहीं मानता है तो उसके वार्ड में सफाई न करने का निर्देश कर्मियों को दिया जा रहा है। 

सभासदों ने कार्यालय में बैठकर अवैध धन उगाही का आरोप लगाया है। सभासद शमशेर खान ने बताया कि अध्यक्ष तस्लीम  बानो ने अधिशासी अधिकारी को लिखित पत्र दिया है कि हमारा कोई प्रतिनिधि नहीं है। लेकिन फिर भी अध्यक्ष पति दबंगई के साथ नगर पंचायत कार्यालय में बैठकर अपना रौब जमाता है। 

इस हिस्ट्रीसीटर अपराधी के भय से सभासद व कर्मचारीगण आहत में है। यह हिस्ट्री सीटर अधिशासी अधिकारी को भी धमकता रहता है और विभागीय कार्यों में हस्तक्षेप करके मनमाने ढंग से कर्मचारियों से  कार्य करवाता है। अधिशासी अधिकारी ने अध्यक्ष पति के खिलाफ जिलाधिकारी सहित शासन को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ नहीं हुई।

सभासदों ने बताया कि आज  अधिशाषी अधिकारी के द्वारा निकाय कार्य सुचारू रूप से चलने के लिए अनावश्यक भीड़ व अनावश्यक लोगों के जमावड़े को देखते हुए कार्यालय के मुख्य गेट पर सभी आने वाले के नाम व कार्य संबंधी विवरण अंकन करने के लिए कार्यालय चपरासी ओंकार प्रसाद को नियुक्त किया था, लेकिन इस हिस्ट्रीसीटर ने  चपरासी को धमकी देते हुए कहा कि हमारे लोगों का नाम अंकित न होना चाहिए वरना तुम्हें नौकरी से निकाल दूंगा।

सभासदों ने बताया कि इंतजार अहमद उर्फ मिथुन हिस्ट्री सीटर कार्यालय में आए दिन गाली गलौज व मारपीट करता रहता है। सभासदों ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पत्र भेजने वालों में सभासद रेहान खान, आसमा बेगम, नजमा बेगम, परवीन सीमा बानो, राहुल चौरसिया, पवन कुमार, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद रफी, शमशेर खान शामिल हैं। मालूम हो कि नगर पंचायत में मात्र 13 सभासद है और 10 सभासदों ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग शासन व जिला प्रशासन से की है।

ये भी पढ़ें -बहराइच : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में संजीव ने जीता स्वर्ण पदक

संबंधित समाचार