उन्नाव के 27 खनन कर्ताओं पर प्रदूषण विभाग का चला चाबुक, लगा 2.025 करोड़ का जुर्माना
उन्नाव के 27 खनन कर्ताओं पर प्रदूषण विभाग का चला चाबुक।
उन्नाव के 27 खनन कर्ताओं पर प्रदूषण विभाग का चाबुक चला। 2.025 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। विभाग द्वारा सभी को नोटिस भेजी गई।
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में अलग-अलग क्षेत्रों में खनन करने वालों को प्रदूषण बोर्ड की ओर से नोटिस जारी की गई है। इसमें सभी पर 7.50-7.50 लाख का जुर्माना लगाया गया है। आरोप हैं कि वे लोग एनजीटी के तहत पूर्व में अनुमति कराकर मिट्टी का खनन कर रहे थे। इस जुर्माने की वसूली खनन विभाग को दी गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार संबंधित विभाग जल्द ही वसूली करेगा।
बता दें कि जिले में पंजीयन कराकर मिट्टी व बालू खनन करने वाले प्रमुख 27 लोग हैं। इन लोगों ने करीब पांच साल पहले नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) से इन्वायरमेंट क्लियरेंस (ईसी) के माध्यम से अनुमति कराई गई थी। इसके बाद से वे सभी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धड़ल्ले से खनन करा रहे हैं।
लगातार आ रही शिकायतों के बाद सक्रिय हुए प्रदूषण बोर्ड के आलाधिकारियों ने इसे संज्ञान लिया और जांच कराई। इसके बाद सभी 27 खनन कर्ताओं को नोटिस जारी कर 7.5-7.5 लाख का जुर्माना लगाया है। उप्र प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एके माथुर ने बताया कि कार्रवाई की बात सही है। सभी को नोटिस भेजी गई हैं। वसूली की जिम्मेदारी खनन विभाग द्वारा की जायेगी।
स्थानीय कार्यालय के संरक्षण में की जाती हैं अनियमितताएं
जिले में खनन कर्ताओं व प्रदूषणकारी उद्योगों के संचालकों द्वारा लगातार की जाने वाली अनियमितताओं की जानकारी क्षेत्रीय प्रदूषण कार्यालय के अफसरों को रहती है। लेकिन, उनका संरक्षण होने प्रात्प होने से ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं होती है। ऐसे में विभागीय उच्चाधिकारियों को संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी पड़ती है।
इन लोगों पर हुई है कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, जिन लोगों पर कार्रवाई की गई है उनमें से श्याम इंटरप्राइजेज, अभिमन्यु, बृज किशोर, प्रदीप कुमार, गोपाल, आनंद कुमार, नंदू, संजय, अंकित, कमलेश, मो. अरमान, विश्वास, शैलेंद्र, बाबर, चारु, अनुज, जयचंद्र, सुनील कुमार, अक्षत, जितेंद्र कुमार, सुधीर, कमलेश आदि शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- Kanpur Kushagra Murder: हत्यारों को फांसी दो… हटिया व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन
