बरेली: दीपावली पर Wi-Fi झालर की सबसे ज्यादा डिमांड, गुजराती झूमर भी मचा रहा धूम...जानिए कीमत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दीपावली रोशनी का त्योहार है। इस दिन लोग अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों को दीयों, मोमबत्ती और रंग बिरंगी झालरों से रोशन करते हैं। इस बार दीपावली का त्योहार 12 नवंबर को है, जिसको लेकर पुराने रोडवेज का बाजार रंग-बिरंगी कई वैरायटी की झालरों से गुलजार हो चुका है। बीते कई सालों की तरह इस बार भी बाजार से चाइनीज झालरें नदारद हैं और इंडियन मार्का झालरें अपनी धाक जमाए हुए हैं। दुकानदारों की मानें तो इस बार पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत तक झालरें सस्ती हैं। 

बाजार में एलईडी झालर, स्टार लाइट और झूमर की कई वैरायटी मौजूद
इस बार एलईडी झालरों और स्टार लाइटों के साथ ही झूमरों की नई वैरायटी भी बाजार में मौजूद हैं। लेकिन इस बार दिवाली पर घरों को रोशन करने के लिए कुछ नई वैरायटी भी बाजार में आई हैं, जिनकी काफी डिमांड है। इसमें सबसे ज्यादा वाईफाई झालर, गुजराती झूमर, मेरठ के कंडील को पसंद किया जा रहा है, जो दाम में भी किफायती हैं। 

+98ि+98ि
वाईफाई झालर
4ि65ु1ु
झूमर

Wi-Fi झालर की सबसे ज्यादा डिमांड
बाजार में सबसे ज्यादा वाईफाई झालर की डिमांड है। इस झालर की खासियत है कि इसे मोबाइल से कनेक्ट करके लाइटिंग के साथ-साथ म्यूजिक भी बजा सकते हैं। जिसके बाद ये झालर गाने के हिसाब से जलेगी और फोन से ही कस्टमाइज होगी। बाजार में वाईफाई झालर के अलावा न्यूयोन गणेश लाइट, ॐ, स्वस्ति, घंटा, गुजराती कैंडल, मोती झूमर, चलती मूर्ति, शुभ-लाभ, आकर्षक कंडील, प्लास्टिक फूलों की लड़ियां मौजूद हैं।

45ु+651ुु

98ु9ु8ुिु

+ु9े्85ु6+2ु

जानिए कीमत बारे में
बात करें इनकी कीमतों की तो, वाईफाई झालर- 350 रुपए, ॐ- 230, गणेश न्यूयोन लाइट- 190, घंटा- 160, गुजराती कैंडल- 320, मोती झूमर- 250, चलती मूर्ति- 550 और मेरठ वाले कंडील 250 रुपए में मिल रहे हैं। दुकानदारों की मानें तो इस बार पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत तक झालरें सस्ती हैं।

ुुु45प854प

7ु987ु987ु

987ु89ु7

+5ु+65ु+ु5

954ु1651ुु

यह भी पढ़ें- बरेली: 137वें उर्से सुल्तानी का आगाज, दरगाह कमेटी ने जायरीन के लिए किए खास इंतजाम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका