प्रयागराज: चीफ प्रॉक्टर की गिरफ्तारी पर अड़े छात्रों ने छात्रसंघ भवन के सामने किया प्रदर्शन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चीफ प्रॉक्टर द्वारा छात्र विवेक की पिटाई और लाठीचार्ज किये जाने के बाद प्रॉक्टर राकेश सिंह की गिरफ्तारी की मांग का मामला अभी ठंडा नही हुआ है। शनिवार को प्रॉक्टर की गिरफ्तारी को लेकर छात्रों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। छात्रों ने विश्वविद्यालय के यूनियन गेट के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए लाठीचार्ज करने वाले चीफ प्रॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की।
छात्रों का कहना है कि प्रशासन ने अभी तक प्रॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की है। जो बेहद निंदनीय है। विवि परिसर में प्रवेश करने वाले छात्रों के खिलाफ जिला प्रशासन मुकदमे दर्ज कर रहा है, और छात्रों पर लाठी बरसाने वाले चीफ प्रॉक्टर को प्रशासन का संरक्षण मिल रहा है।
छात्रो ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों पर निलंबन, निष्कासन, कैंपस में प्रवेश पर रोक लगाना, उनके अधिकारों का हनन है। निलंबित शोध छात्र मनीष कुमार ने कहा कि जब तक के चीफ प्राक्टर राकेश सिंह की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक यह धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। परास्नातक के छात्र सुधीर ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन एवं जिला प्रशासन छात्रों के साथ का गलत कर रही है। यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई बेहद शर्मनाक है। इस मौके पर अविनाश, हरेंद्र, नवनीत, आशु, विवेक, अमन, गौरव, अनुराग आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: गोरखपुर: सीएम योगी के गढ़ में दहाड़े अखिलेश, कहा- भाजपा सरकार नहीं बनवा पाई एक भी जिला अस्पताल
