बाराबंकी: 11464 हेक्टेयर में तैयार है गन्ना, माह के अंत में चलेगी चीनी मिल, इस साल 20 प्रतिशत तक बढ़ा गन्ने का रकबा
बाराबंकी। जिले की एक मात्र हैदरगढ़ चीनी मिल में गन्ने की पेराई का शुभारंभ माह के अंत में होगी। पेराई सत्र शुरू होने से एक हफ्ते पहले किसाना का गन्ना निर्धारित क्रय केंद्रों पर खरीदा जाएगा। इस बार गन्ना का रकबा 9 हजार 550 हेक्टेयर से बढ़कर 11464 पहुंच गया है। जो कि पिछले वर्ष से 20 प्रतिशत अधिक है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार गन्ना उत्पादन करीब 80 लाख क्विंटल से अधिक होगा। हमेशाा की तरह इस बार भी गन्ना किसानों को एसएमएस के जरिए गन्ना पर्चियां भेजी जाएंगी। जिले में चार गन्ना समितियां हैं। जिनमें करीब 14 हजार से अधिक गन्ना किसान पंजीकृत हैं। किसानों द्वारा तैयार किए गए गन्ने की फसल की पेराई 20 नवंबर के बाद शुरू होगी।
बलरामपुर यूनिट की हैदरगढ़ क्षेत्र के चौबीसी गांव में लगी चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया जाएगा। इस बार 11464 हेक्टेयर में गन्ना तैयार किया गया है। जो कि करीब 80 लाख क्विटंल से अधिक होगा। चीनी मिल शुरू होने से पहले एक हफ़्ते पहले किसानों का गन्ना क्रय केंद्रों पर नियमानुसार खरीदने की तैयार की गई है।
इस बार भी करीब 53 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। गन्ना की खरीद शासनद्वारा तय की गई निर्धारित मूल्य पर की जाएगी। चीनी मिल गन्ना खरीद के पंद्रह दिनों के अंदर किसान का पैसा ऑनलाइन खातों में भेजेगा। इस बार पर गन्ना पर्ची किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर पहुंचेगी।
गन्ना किसान-14100
समितियां-चार
गन्ना उत्पादन- करीब 80 लाख क्विंटल
गन्ने का बढ़ा क्षेत्रफल-1914
चीनी मिल-हैदरगढ़
चीनी मिल में प्रतिदिन की पेराई क्षमता-50 हजार क्विंटल
समर्थन मूल्य 350 रुपये प्रति क्विंटल
जानकारी देते हुए जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि चीनी मिल में पेराई सत्र का शुरूआत 20 नवंबर के बाद होगी। इस बार 11464 हेक्टेयर में गन्ना तैयार किया गया है। जो पिछले वर्ष से लगभग 20 प्रतिशत अधिक है। सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर गन्ना खरीदा जाएगा। किसानों को कोई समस्या न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: बाराबंकी: आपसी सद्भाव की कामना के साथ संपन्न हुआ वारिस पाक का कुल, कव्वाली से गुलजार रहे समाखाने
