देवा मेला हॉली: बलरामपुर, बाबू इलेवन देवा, बिसवा व गोरखपुर ने जीते अपने-अपने मैच
देवा, बाराबंकी। देवा मेला के हाकी मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में शनिवार को चार मैच खेले गए। जिसमें बलरामपुर, बाबू इलेवन देवा, बिसवा व गोरखपुर की टीम में विजई रही l पहला मैच बलरामपुर व रामपुर की टीम के बीच खेला गया जिसमें बलरामपुर के खिलाडी अभय ने 19 मिनट व 31 मिनट में विशु ने एक-एक गोल कर रामपुर को 2:0 से पराजित किया।
दूसरा मैच बाबू इलेवन देवा व बाबू सोसायटी लखनऊ के बीच खेला गया खेल के 12 मिनट व 36 मिनट बाबू इलेवन देवा के खिलाडी गौरव ने दो गोल कर लखनऊ को 2:0 से पराजित किया।
तीसरा मैच वारसी क्लब देवा व बिसवा टीम के बीच खेला गया खेल के 39 मिनट में बिसवा की टीम फ्रीज गोल के चलते 1:0 से बिजयी रही चौथा मैच बाराबंकी व गोरखपुर के बीच खेला गया गोरखपुर के खिलाड़ी मोहम्मद तारिक ने 15 मिनट में एक गोल किया जवाब में बाराबंकी की टीम एक भी गोल न कर सकी और गोरखपुर में 1:0 से मैच पर कब्जा किया इस मौके पर अदील, महमूद वारसी, सभासद रिजवान अहमद रिज्जू मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: नगर निगम के तालाबों पर प्रॉपर्टी डीलर ने जमाया कब्जा, मंडलायुक्त को हुई जानकारी तो हुईं नाराज, उठाया यह कदम!
