रामपुर: सब इंस्पेक्टर बनकर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिता-पुत्र ने एसपी आवास के सामने की थी ठगी, सोने की दो अंगूठी बरामद

फोटो- घटना का खुलासा करते एसपी।

रामपुर, अमृत विचार। कई राज्यों में ठगी को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का सरगना गिरफ्तार किया गया। गिरोह के सदस्य पिता-पुत्र ने जिले में एसपी आवास के सामने भी ठगी को अंजाम दिया था। वहीं आरोपी दूसरे राज्यों में सब इंस्पेक्टर बनकर भी ठगी को अंजाम देते थे। गिरोह के सरगने को रामपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का सदस्य पुत्र पहले ही जेल भेज दिया गया था।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पिछले काफी समय से मार्निग वॉक पर जाने वाले लोगों से सोने के जेवर उतरवाकर उनसे ठगी की जा रही थी। जिसको लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ था। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी विनोद शर्मा निवासी जिला नैनीताल के थाना रामगनगर गायत्री नगर पीरूमदारा को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया था।

जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को फोटो चुंगी के पास एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया, आरोपी विनोद शर्मा शहर में काफी लोगों से ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इस पर 10 हजार का इनाम भी घोषित हुआ था। आंबेडकर पार्क और सिविल लाइन क्षेत्र में कई ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

यूपी-उत्तराखंड में घटनाओं को दे चुका अंजाम
पुलिस का कहना है, आरोपी विनोद शर्मा पटेलनगर, बंसत विहार, क्लेमन्टाउन, ऊधमसिंह नगर, काशीपुर में घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इसके अलावा आरोपी उत्तर प्रदेश के मेरठ, बरेली, मुरादाबाद, संभल, रामपुर में भी कई ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

बहेड़ी में पुलिस बनकर कर चुके ठगी
पिता-पुत्र काफी समय से लोगों के साथ घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बहेड़ी में 2017 में पिता-पुत्र ने सब इंस्पेक्टर बनकर सुनार के यहां से 17 अंगूठी ठग ली थी। आरोपी को बेटे को सिविल लाइन पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

यह भी पढ़ें- खीरी के युवक की रामपुर में हत्या के मामले में सुनाई सजा, दो को उम्रकैद

संबंधित समाचार