आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में बरेली जोन प्रथम, मिली 69 रैंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण करने में बरेली जोन को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। प्रदेश स्तर पर मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट जारी की गयी थी।

अक्टूबर में पोर्टल पर 107 शिकायतें आयी थीं, सभी शिकायतों का गुणवत्तापरक तरीके से समाधान किया गया। पिछले चार महीनों में भी शिकायत निस्तारण के मामले में जोन अव्वल रहा था। जनपद स्तर पर बदांयू, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा और सम्भल को प्रथम रैंक, बिजनौर को 44 रैंक और बरेली को 69 रैंक प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें- बरेली: यात्रियों को मिली राहत, लालकुआं-कानपुर-अनवरगंज के बीच स्पेशल ट्रेन

संबंधित समाचार