MJPRU: 8 से भरे जाएंगे B.Lib और M.Lib के परीक्षा फार्म, जानें डिटेल्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति के तहत संचालित बीलिब, एमलिब, बीकॉम वित्त एवं वित्तीय सेवाएं और बीसीए, बीबीए पुराना पाठ्यक्रम, पीजीडीसीए और एमएसडब्ल्यू के प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर के संस्थागत और बैक परीक्षा के फार्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 8 नवंबर से भरे जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक छात्रों को 20 नवंबर तक ऑनलाइन फार्म भरने होंगे और 21 तक भरे हुए फार्म विश्वविद्यालय में जमा करने होंगे।

वहीं विश्वविद्यालय ने बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीएससी गृह विज्ञान प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर के संस्थागत के साथ बैक परीक्षा के फार्म भरने की तिथि भी निर्धारित कर दी है। छात्र 6 से 20 नवंबर तक फार्म ऑनलाइन भर सकेंगे।

आरआईएफ से स्टार्टअप शुरू करने वालों को मिली वित्तीय सहायता
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के रुहेलखंड इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (आरआईएफ) से स्टार्टअप शुरू करने वालों को वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है। विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक करीब तीन से चार करोड़ की धनराशि मिली है। आरआईएफ द्वारा 50 से अधिक स्टार्टअप्स को पोषित किया जा रहा है।

इस वर्ष विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग के कुछ छात्रों को दिल्ली एवं मुंबई के इन्वेस्टर ने वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है। इन स्टार्टअप्स को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया जैसी अन्य योजनाओं में रेखांकित किया गया है। नॉन रिफंडेबल और नॉन रिफंडेबल मार्केट कैपिटल सी मनी के रूप में वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है। इस संबंध में कुलपति प्रो. केपी सिंह रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देंगे। इस दौरान स्टार्टअप करने वाले छात्र भी शामिल होंगे।

टॉपर्स लिस्ट पर कल तक दे सकते हैं आपत्ति
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 21वें दीक्षांत समारोह के 79 टॉपर्स की सूची फाइनल कर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी है। अभी कुछ और टॉपर्स बढ़ सकते हैं। डीएसडब्ल्यू प्रो. पीबी सिंह के मुताबिक यदि किसी छात्र को सूची से आपत्ति है तो 6 नवंबर को शाम 4 बजे तक डीएसडब्ल्यू कार्यालय में लिखित में दे सकता है।

यह भी पढ़ें- मिशन 2024: छुट्टा पशु 31 दिसंबर के बाद नहीं दिखेंगे, मंंत्री धर्मपाल ने दिए निर्देश

संबंधित समाचार