रामपुर: खेत में पानी भरने का विरोध करने पर किसान को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। रामपुर,अमृत विचार: खेत में पानी भरने का विरोध करना किसान को भारी पड़ गया।आरोपियों  ने किसान को पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

टांडा थाना क्षेत्र के गांव हमीरपुर का मझरा निवासी मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि कुछ दिन पहले वह अपने खेत पर जाकर जुताई कर रहा था कि इस दौरान गांव के ही रहने वाले काश्तकार बलजीत सिंह उसके 9 बीघा खेत में पानी भर दिया।

जब किसान ने इस बात का विरोध किया,तो आरोपियों ने उसको लाठी डंडो से पीट दिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने इस मामले में आरोपी बलजीत सिंह और मयंक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।  जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें- रामपुर: सब इंस्पेक्टर बनकर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह का सरगना गिरफ्तार

संबंधित समाचार