Ahoi ashtami vrat : महिलाएं करेंगी पारम्परिक अनुष्ठान, संतान के लिए रखा व्रत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़, अमृत विचार। रविवार को महिलाएं अहोई अष्टमी व्रत का पालन कर रही हैं। देर रात चन्द्रमा और तारों को देखकर पारम्परिक अनुष्ठान के साथ पूजन किया जायेगा। पूजन के बाद ही महिलाएं अन्न ग्रहण करेंगी। आचार्य संतोष के अनुसार इस व्रत का पालन करने से संतान दीर्घायु और निरोग होती है। अर्घ्य देने के साथ ही बच्चों की आरती कर महिलाएं व्रत का परायण करेंगी। दीपावली से आठ दिन पूर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है। 

ये भी पढ़ें -युवाओं के लिए खुशखबरी! Agniveer समेत अन्य पदों पर भर्ती रैली 16 से 24 नवंबर तक होगी आयोजित

संबंधित समाचार