लखनऊ: नाराज पति ने पत्नी पर चाकू से किये कई वार, इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ में महानगर क्षेत्र स्थित अलाया अपार्टमेंट में एक महिला की हत्या हो गई है। हत्या का आरोप पति पर लगा है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात अलाया अपार्टमेंट निवासी आदित्य ने अपनी पत्नी शिवानी पर चाकू से कई वार कर दिये और मौके से फरार हो गया।

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल महिला को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस की माने तो आदित्य कपूर अमीनाबाद में काम करता है। शनिवार रात वह अपने घर पहुंचा और किसी बात पर उसका पत्नि शिवानी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान उनके दोनों छोटे बच्चे भी घर पर मौजूद थे। पति-पत्नी का विवाद इतना बढ़ा की आदित्य ने चाकू से पत्नी पर कई वार कर दिये। 

लखनऊ की डीसीपी सेंट्रल अपर्णा आर कौशिक ने बताया कि शनिवार रात करीब 11: 30 पर एक सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चाकू मार दिया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपित की जल्द ही गिरफ्तारी की जायेगी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: भूकंप से गिरा सरकारी विद्यालय का छज्जा, दिन में आता 'EARTHQUAKE' तो हो सकता था बड़ा हादसा!

संबंधित समाचार