वोटर चेतना विशेष अभियान : बूथ पहुंचे भाजपा नेता, बीएलओ को सौंपे नाम बढ़ाने के आवेदन पत्र 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चलाए जा रहे वोटर चेतना विशेष अभियान के तहत रविवार को प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा बूथ पर पहुंची। उन्होंने पल्हरी स्थित प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 376 पर बीएलओ को वोटर सूची में नाम बढ़वाने के लिए आवेदन पत्र  सौंपा। इसके पूर्व उन्होंने शांति विहार कॉलोनी में चौपाल लगाकर नवयुवकों से संपर्क साधा। सभी से फॉर्म 6 भरवाए। प्रदेश मंत्री ने कार्यकर्ताओं से उन लोगों से विशेष रूप से संपर्क साधने के निर्देश दिए। जिन्होंने  2022 के विधानसभा चुनाव के बाद कॉलोनी में नए मकान बनवाकर रहना शुरू किया है। चौपाल के दौरान उन्होंने वोटर सूची का अवलोकन किया एवम बोगस वोटरों का चिन्हांकन भी किया। 

कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने नए वोटर का नाम लिस्ट में जोड़वाने,संशोधन व परिवर्धन कराने के लिए विशेष अभियान चलाया है। कहा कि सभी चुनाव बूथ पर ही लड़े जाते हैं जिसके लिए अधिक से अधिक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में बढ़वाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़नी है। 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य,जिला मीडिया प्रभारी विजय आनंद बाजपेई, नगर अध्यक्ष विष्णु प्रभाकर वर्मा ,प्रियंका पाठक,सर्वेश अवस्थी, बूथ अध्यक्ष अनिल वर्मा , नगर महामंत्री गुरदीप सिंह ,नगर मंत्री कुशाग्र श्रीवास्तव, शक्ति केंद्र संयोजक अरविंद यादव मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर लगाया लव जिहाद और धर्मांतरण को बढ़ावा देने का आरोप

संबंधित समाचार