लखनऊ: धनतेरस और दिवाली पर राजधानी में सजीं आभूषणों की दुकानें, बाजारों में रौनक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वीरेंद्र पाण्डेय, लखनऊ, अमृत विचार। धनतेरस और दिवाली को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अभूषणों की दुकाने सज गईं हैं, डिजाइन और गुणवत्ता के मामले में लोग पहले की अपेक्षा अब ज्यादा सतर्क दिखाई पड़ रहे हैं, इसलिए सर्राफा बाजारों में व्यापारियों ने भी खासी तैयारियां कर रखी हैं। जिसमें सर्टिफाइड हॉलमार्क ज्वेलरी की अलग-अलग रेंज और नवीनतम संग्रह वाले आभूषणों उपलब्ध हैं।

Untitled-2 copy

सर्राफा बाजारों में सर्टिफाइड हॉलमार्क ज्वेलरी के अलावा सोने चांदी के सिक्के और नोट भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा शादी विवाह के लिए भी डिजाइनर ज्वेलरी की भरमार दिखाई पड़ती है।

राजधानी के मुख्य सर्राफा बाजार चौक, निशातगंज, गोलमार्केट, आलमबाग, भूतनाथ, पत्रकारपुरम समेत अन्य बाजारों में सुबह से देर रात तक लोगों की भीड़ रहती है। बताया तो यह भी जा रहा है कि कुछ लोग शुभ मुहूर्त में खरीदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं।

Untitled-4 copy

इसके लिए बुकिंग भी हो रही है। पंडित आशीष पाण्डेय के मुताबिक इस बार 10 नवंबर को धनतेरस, नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली 11 नवंबर और दीपावली या दिवाली और लक्ष्मी पूजा 12 नवंबर को मनाई जायेगी।

कई डिजाइन के आभूषण उपलब्ध

धनतेरस और दिवाली के पर्व पर आभूषणों की दुकानों पर लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा और आकृति वाले चांदी के सिक्के आये हुये हैं। इसके अलावा अलग-अलग डिजाइन में कई प्रकार के कई तरह के नेकलेस, ईयररिंग और रिंग जैसे ज्वेलरी उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं यह सभी ज्वेलरी सर्टिफाइड हॉलमार्क लगी हुई बताई जा रही हैं। जो कि लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुये हैं।

Untitled-3 copy
स्नेहिल रस्तोगी

लाला जुगल किशोर के ज्वैलर्स स्नेहिल रस्तोगी का कहना है कि इस बार दीपावली के पर्व पर हमारे यहां कर्णफूल कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें तरह- तहर के आभूषणों को रखा जाता है, इन आभूषणों में प्रमुख रूप से ब्राइडल ज्वेलरी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं। लोग डायमंड, कुंदन और पोलकी आभूषणों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

छूट और उपहार दोनों एक साथ

स्नेहिल रस्तोगी के मुताबिक इस बार ज्वेलरी की खरीद पर छूट तो दी ही जा रही है, साथ ही एक निश्चित उपहार भी ग्राहकों को दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: आगरा के सर्जन डॉक्टर लाखन सिंह की ट्रेन से कटकर मौत, बेटी को छोड़ने गए थे स्टेशन

संबंधित समाचार