आगरा के सर्जन डॉक्टर लाखन सिंह की ट्रेन से कटकर मौत, बेटी को छोड़ने गए थे स्टेशन    

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में जानेमाने लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. लाखन सिंह गालव की मौत हो गई। बताया जा रहा हैं कि डॉक्टर लाखन अपनी बेटी को ट्रेन में बैठाने के लिए राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर गए थे। प्लेटफार्म पर किसी चीज में उनका पैर उलझ गया और वो पटरियों पर गिर गए। उनके संभलने से पहले ही ट्रेन उनके ऊपर से निकल गई। ट्रेन से कटकर डॉ. लाखन सिंह की मौत हो गई।     

ये खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। वहीँ मौके पर पहुँची आरपीएफ ने डॉक्टर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आगरा के तमाम बड़े चिकित्सक डॉक्टर लाखन के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। डॉक्टर लाखन सिंह गालव खंदारी में है। उनकी दो बेटियां और एक बेटा भी चिकित्सक हैं।  

ये भी पढ़ें -बहराइच: भाजपा विधायक और उनके पति की फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर युवक ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, केस दर्ज

संबंधित समाचार