राष्ट्रीय कार्यशाला में देश भर से जुटे वैज्ञानिकों ने साझा किए अनुभव, उतक संवर्धन तकनीक पर हुई चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुमारगंज, अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय की ओर से फलों की फसलों में पादप ऊतक संवर्धन एवं आण्विक मार्कर तकनीकें विषय पर चल रही तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन हो गया। 

फल विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित  कार्यशाला में देशभर से दर्जनभर वैज्ञानिको ने ऊतक संवर्धन पर विस्तार से जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने उतक संवर्धन तकनीक के विभिन्न तरीकों को बताया साथ ही साथ इसके महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी। फसल सुधार के लिए ऊतक संवर्धन को सबसे कुशल तकनीक बताया।

इस मौके पर कुलपति ने कार्यशाला में प्रतिभाग करने पर एमएससी अंतिम वर्ष की छात्रा सोनम यादव सहित आधा दर्जन छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संयोजन डा. कुलदीप पांडेय व डा. जगवीर सिंह ने किया।

यह भी पढ़ें: आगरा के सर्जन डॉक्टर लाखन सिंह की ट्रेन से कटकर मौत, बेटी को छोड़ने गए थे स्टेशन

संबंधित समाचार