INDIA गठबंधन में आई दरार! अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बताया धोखेबाज पार्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी दलों ने एनडीए और मोदी सरकार को हराने के लिए जो गठबंधन बनाया था उसमें मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान ही दरार आने लगी है। दरसअल उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुलकर कांग्रेस का विरोध करते नजर आए हैं। 

अखिलेश यादव एमपी के टीकमगढ़ जिले की जतारा विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस को धोखेबाज पार्टी बताया है। दरअसल अखिलेश यादव मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की जतारा विधानसभा पहुंचे। जहां उन्होंने सपा प्रत्याशी आरआर बंसल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान वह बीजेपी के साथ ही कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते नजर आए। उन्होंने कहा कि 'अगर आपको राशन के नाम पर कुछ नहीं मिल रहा है, तो आप बीजेपी को वोट क्यों देंगे? कांग्रेस को वोट भी न दें, बहुत चालू पार्टी है कांग्रेस। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। अगर कांग्रेस हमें धोखा दे सकती है तो आपके साथ क्या नहीं कर सकती, कांग्रेस को भी वोट मत देना। कांग्रेस वोटों के लालच के लिए जातिगत जनगणना की बात करती है।'

यह भी पढ़ें: आगरा के सर्जन डॉक्टर लाखन सिंह की ट्रेन से कटकर मौत, बेटी को छोड़ने गए थे स्टेशन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात