Unnao News: पुलिस ने विवाद के चलते अलग रह रहे 19 जोड़ों को मिलाया… खुशी-खुशी भेजा घर
उन्नाव पुलिस ने विवाद के चलते अलग रह रहे 19 जोड़ों को मिलाया।
उन्नाव पुलिस ने विवाद के चलते अलग रह रहे 19 जोड़ों को मिलाया। एसपी के निर्देश पर परिवार परामर्श केंद्र और थाना-कोतवाली की महिला हेल्पडेस्क से जोड़े विदा हुए।
उन्नाव, अमृत विचार। परिवारिक व विभिन्न विवादों के चलते अलग रह रहे 19 जोड़ों को पुलिस ने फिर से मिलाया है। एसपी के निर्देश पर पति-पत्नी के विवादित मामलों को सुलझाने के लिए परिवार परामर्श केंद्र व थाना-कोतवाली की महिला हेल्पडेस्क में उनकी काउंसलिंग कराई गई। इसके बाद 19 जोड़ों के विवाद को खत्म कराकर खुशी-खुशी घर भेजा गया।
एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना के निर्देश पर रविवार को पति-पत्नी के बीच थाना-कोतवाली तक पहुंचे विवादों को सुलह समझौते के माध्यम से समाप्त कराने की मुहिम के तहत पुलिस लाइन व थानों की महिला हेल्प डेस्क में दंपतियों व उनके परिजनों को बुलाया गया। दोनों की आमने-सामने वार्ता कराने के बाद काउंसलिंग की गई।
इसके बाद परिवार परामर्श केंद्र से आठ, महिला थाना से छह, रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बीघापुर से तीन, फतेहपुर चौरासी थाना व बांगरमऊ कोतवाली से एक-एक जोड़े फिर साथ रहने के वादे के साथ अपने घर गए। इस दौरान पपरिवार परामर्श समिति के प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, सलाहकार राजेंद्र सिंह सेंगर, डा. एसके पांडे, अबरार हुसैन, डा. शशि रंजना अग्निहोत्री, अंकित सिंह रघुवंशी व शिवेंद्र सिंह, मधु श्रीवास्तव, दरोगा विजेता चौधरी, भागीरथी, हेड कांस्टेबल मंजू देवी, मिथलेश वर्मा सहित अन्य की भूमिका रही।
ये भी पढ़ें- Chitrakoot News: सहायक लोको पायलट ने चचेरी साली से किया दुराचार, पीड़िता कांस्टेबल की है पत्नी
