सोनभद्र में महिला पर राष्ट्रीय पक्षी मोर को मार डालने का आरोप, जांच शुरू 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनभद्र, अमृत विचार। जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में एक महिला पर आरोप लगा है कि उसने रविवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर को लाठी डंडे से पीट पीटकर मार डाला। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने मृत मोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भेज दिया है। वनकर्मियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर निवासी जयप्रकाश ने एक मोर कई वर्षों से पाल रखा था। मोर हमेशा इसी के घर के आसपास रहता था। आज जयप्रकाश का किसी बात को लेकर पड़ोस की एक महिला से विवाद हो गया। विवाद के बाद आरोप है कि महिला ने डंडे से पीट पीटकर मोर को मारा जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सूचना तत्काल रायपुर थाना एवं वन विभाग के माची रेंज के कर्मचारियों को दे दी गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने मृत मोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भेज दिया। वनकर्मियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -बहराइच : 15 कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश, जानिए क्या है पूरा मामला

संबंधित समाचार