बहराइच : 15 कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश, जानिए क्या है पूरा मामला
बहराइच, अमृत विचार। मटेरा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लगे 15 कर्मचारियों ने कोई रुचि नहीं ली। सभी ने बीएलओ का कार्य करने से मना कर दिया। इस पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने रिसिया पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। मटेरा विधानसभा में बीएलओ का कार्य करने के लिए शिक्षामित्र दिनेश कुमार, अब्दुल मुनाफ, रामतेज, विजय बहादुर, रेखा सोनी, रामनारायण सीमा कौर गुप्ता, नाजुक बी की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा दो सहायक अध्यापक, एक नलकूप चालक, दो पंचायत सहायक और शिक्षा अनुदेशक की ड्यूटी लगाई। लेकिन किसी कर्मचारी ने निर्वाचन कार्य में रुचि नहीं ली, कार्य भी नहीं किया। मतदाता सूची बीआरसी कार्यालय से नहीं प्राप्त किया। सभी ने बीएलओ का कार्य करने से इनकार कर दिया।
इस पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पूजा चौधरी ने सभी कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश रिसिया पुलिस को दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक सीपी सिंह ने बताया कि पत्र मिला है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें -अमृत विचार इनामी योजना : हरदोई के सरफराज बने विजेता, लकी ड्रा में मिला उपहार
