प्रतापगढ़ : विधायक की पहल पर बनेंगे 10 नए यात्री प्रतीक्षालय, कवायद शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। यात्रियों की सहूलियत के लिए अब 10 प्रतीक्षालय बनाने की तैयारी है। बसों के ठहराव का समय भी निर्धारित होगा। यात्री प्रतीक्षालय पर निर्धारित समय पर बसों का ठहराव होगा। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।

प्रतापगढ़ डिपो से 75 बसों का संचालन होता है। प्रयागराज, कानपुर,अयोध्या, बस्ती,लखनऊ, दिल्ली के साथ ही यात्रियों की सहूलियत के लिए लोकल रूट पर भी बसें चलती हैं। राजमार्ग एवं लोकल रूट पर यात्री प्रतीक्षालय की व्यवस्था नहीं है। रास्ते मे पड़ने वाले चौराहों पर प्राइवेट वाहनों का कब्जा रहता है। इसके चलते बसें दूर जाकर खड़ी होती हैं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। यात्रियों की सहूलियत के लिए सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखा था। 10 यात्री प्रतीक्षालय बनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। 

इसमें रोडवेज बस स्टैंड, डगैता,भुपियामऊ चौराहा,  कोहंड़ौर,गड़वारा,कटका मानापुर, नरहरपुर,बाबूगंज, चंद्रिकन धाम, शुकुलपुर पूरे अंती हैं। एआरएम पीके कटियार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को जमीन तय करने के लिए पत्र भेजा गया है।

ये भी पढ़ें -राज्य विश्वविद्यालय की तलवारबाजी प्रतियोगिता प्रतापगढ़ तक ही सीमित, सम्बद्ध कॉलेजों से नहीं आये प्रतिभागी

संबंधित समाचार