गजब का जुगाड़! सड़क साफ करने का अनोखा टेक्निक,  VIDEO देख हो जाएंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन एक से बढ़कर एक अनोखा वीडियो देखने को मिलता है। वैसे सड़क साफ करते हुए अब तक आपने सफाईकर्मी को हाथों द्वारा झाड़ू से साफ करते हुए देखा होगा। लेकिन हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आप दंग रह जाएगे। वीडियो में रोड साफ करने के लिए शख्स ने निंजा टेक्निक लगाई है। जिन्हें देखकर खुद की आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। 

वायरल हो रहे वीडियो में शख्स ने गजब का जुगाड़ लगाया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, जैसे-जैसे गाड़ी आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे झाड़ू गोल-गोल घूमते हुए सड़क में फैली गंदगी को हटाती और साफ करती नजर आ रही है। इसमें बस गाड़ी की स्पीड को बैलेंस करने की ही मेहनत लग रही है। शायद ही आपने पहले कभी रोड को साफ करने के लिए ऐसी मजेदार टेक्निक देखी होगी।

मजेदार जुगाड़ का वायरल वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस मजेदार जुगाड़ वीडियो को @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'अगर कोई चीज काम करती है तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कैसे काम करती है।' 

यूजर्स के मजेदार कमेंट्स
वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए तारीफों के पुल बांध रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'मुझे भी एक ऐसी ही गाड़ी चाहिए।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये बहुत ही इनोवेटिव है। इंडियन जुगाड़ टेक्नोलॉजी हमेशा अच्छी ही होती है।'

ये भी पढ़ें- Halloween : इंसान प्राचीन मेसोपोटामिया से ही मृत्यु के बाद के जीवन से आकर्षित रहा है

संबंधित समाचार