मंगोलिया में बर्फीले तूफान से आठ चरवाहों की मौत, 34 सेमी मोटी बर्फ की परत से ढका देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उलनबटोर। मध्य मंगोलिया में बर्फीले तूफान के कारण आठ चरवाहों की मौत हो गयी है। देश की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि सप्ताहांत में देश के बड़े हिस्से में आए बर्फीले तूफान में तुव और उवुरखांगई के मध्य प्रांतों के सात चरवाहों और एक 12 वर्षीय लड़के की जान चली गयी। 

गौरतलब है कि शुक्रवार शाम से हिमपात और बर्फ़ीले तूफ़ान के कारण सड़कें बर्फ़ीली हो गयी हैं और सड़क पर दृश्यता कम हो गयी है। देश की राष्ट्रीय मौसम विज्ञान और पर्यावरण निगरानी एजेंसी के अनुसार सबसे अधिक प्रभावित मध्य मंगोलिया 34 सेमी मोटी बर्फ की परत से ढका हुआ है। 

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर हमला, चली गोलीबारी... पुलिस कांस्टेबल घायल

संबंधित समाचार