देश की एकता और अखंडता के सूत्रधार थे सरदार पटेल : लल्लू सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/अयोध्या, अमृत विचार। किसी भी देश का आधार उसकी एकता और अखंडता में निहित है। सरदार पटेल देश की एकता के सूत्रधार थे। राष्ट्रों के प्रति उनके किए गए कार्यों को सदैव याद किया जाएगा। यह बातें सांसद लल्लू सिंह ने श्रीभानु प्रताप वर्मा इंटर कॉलेज पलिया रिसाली, हनुमत नगर बाजार में समारोह को संबोधित करते हुए कहा। 
  
विशिष्ट अतिथि कबीर मठ के महंत उमाशंकर दास ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में उनके याेगदान को भुलाया नही जा सकता है। 

प्रोफेसर डॉक्टर शैलेंद्र वर्मा, रामचंद्र, विवेक ब्रह्मचारी, नंदलाल मौर्य, प्रबंधक गोकरन नाथ वर्मा ने भी संबोधित किया। प्राधानाचार्य निर्मल वर्मा, प्रमोद कुमार वर्मा, बरसाती द्वारा मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम संग सरदार पटेल के जीवन पर नाटक भी प्रस्तुत किया। अध्यक्षता पूर्व प्रधान रामयज्ञ वर्मा और संचालन मनसू भाई पटेल ने की। 

सांसद ने विद्यालय के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के टॉपर छात्रों क्षितिज मौर्या, अदिती दूबे, शालिनी वर्मा, अंशिका विश्वकर्मा, अभिषेक मौर्य, विकास, अभय यादव को सम्मानित किया। हरीराम वर्मा, जिपं सदस्य देवता प्रसाद पटेल, अजीत वर्मा, ईश्वरदीन पटेल, प्रदीप वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि अकवारा राजेश मौर्य, राकेश सिंह, बाल किशन पाल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: मोबाइल चोर को पकड़कर खंभे से बांधा, अस्पताल के चौकीदार ने लाठियों से पीटा, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार