लखनऊ: कई दलों के नेताओं ने ज्वाइन की कांग्रेस, सपा के पूर्व सांसद बेटी समेत बन गए कांग्रेसी, अजय राय ने दिलाई सदस्यता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता रवि प्रकाश वर्मा ने सोमवार को अपनी बेटी डॉ. पूर्वी के साथ कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पीस पार्टी और एआईएमआईएम के नेताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हम सभी का दिल से स्वागत करते हैं हमारी पार्टी समाज के हर तबके के हितों की रक्षा के लिए काम करती है।

Untitled-5 copy

बता दें कि राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में सपा के महासचिव और पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस पार्टी की सदस्य्ता दिलाई। वहीं उन्होंने रवि प्रकाश वर्मा का गले लगाकर स्वागत किया। इस दौरान रवि प्रकाश वर्मा की बेटी और सपा की पूर्व नेता डॉ पूर्वी वर्मा भी मौजूद रहीं।

Untitled-6 copy

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब अपने समाजवाद के सिद्धांतों से भटक गई है। समाजवादी पार्टी में पूंजीवादी व्यवस्था हावी हो गई है। उन्होंने कहा कि हम सभी ने कड़ी मेहनत औऱ कठिन परिश्रम करके साइकिल के निशान को उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में पहुंचाया। लेकिन, इतना संघर्ष करने के बाद अब सपा में काम करना मुश्किल हो रहा है।

वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद अब सपा में मेहनती लोगों के साथ आम जनमानस की आवाज उठाने वालों के लिए जगह नहीं बची है। इसी वजह से समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: साल भर बजा अमृत सरोवर का डंका, निर्मित हुआ सिर्फ एक

संबंधित समाचार