Hamirpur News: घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत।

हमीरपुर में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मृतक के दोस्तो पर लगाया हत्या का आरोप

हमीरपुर, अमृत विचार। सरीला में दोस्तों के साथ रिश्तेदारी से लौट रहे युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर हत्या की आशंका जता स्थानीय पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।

जरिया थाना क्षेत्र के करियारी गांव निवासी रामकृपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र अवधेश सिंह (22)   बीते 23 अक्टूबर को अपने तीन दोस्तों के साथ उनके रिस्तेदारों के यहां मुस्करा थाना क्षेत्र के भैसांय गांव गया था। वहाँ से लौटते समय किसी बात को लेकर तीनों के बीच कहासुनी होने पर दोस्तों ने अवधेश के साथ मारपीट कर उसे छिबौली गाँव की गौशाला के पास घायल अवस्था में छोड़ कर चले गए थे।

जहाँ परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे घायल अवधेश को लेकर नजदीकी अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ चिकित्सको ने उसे रेफर कर दिया था। परिजन उसे ग्वालियर के प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज करवा रहे थे। शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक की बरदाहा में उसकी शादी होनी थी। नवरात्रि में गोदभराई का कार्यक्रम हुआ था। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था।

मृतक अवधेश के दोस्तों ने उसके लौटने की कोई सूचना नहीं दी थी। वहीं परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या की आशंका जताते हुए जरिया पुलिस से कानूनी कार्यवाही की मांग की है। जरिया थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- UP: नौकरी करने गए सऊदी अरब... बुरी तरह पीटा, पीड़ित बोला- गलत काम करने के लिए कहते, ऐसे लौटा वतन

संबंधित समाचार