पीलीभीत: अचानक लापता हुए छात्र का तीन दिन बाद नाले में मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/बीसलपुर, अमृत विचार: संदिग्ध परिस्थितियों कक्षा 11 के छात्र की मौत हो गई।  लापता होने के तीन दिन बाद उसका शव करीब ढाई किमी दूर नाले में पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम को भेजकर छानबीन की जा रही है। उधर, परिवार में कोहराम मचा गया।

कोतवाली क्षेत्र के नवदिया सितारगंज गांव निवासी प्रेम शंकर खेती करते हैं।  उनका बेटा अंकित (16) जनता टेक्निकल कॉलेज में कक्षा का छात्र था। तीन नवंबर की सुबह पौने दस बजे वह साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकला। इसके बाद स्कूल की छुट्टी के बाद वहां से निकला और लापता हो गया। देर शाम तक बेटे के घर न पहुंचने पर परिवार वाले तलाशने में जुट गए। मगर कुछ पता नहीं चल सका।

इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई।पुलिस ने चार नवंबर को गुमशुदगी दर्ज की। फिर पांच नवंबर को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। परिवार वाले और अन्य सदस्य छात्र को तलाश रहे थे। तीन दिन बाद सोमवार सुबह बीसलपुर-नवदिया  सितारगंज मार्ग पर घर से करीब ढाई किमी की दूरी पर लापता छात्र का शव नाले में पड़ा मिला।

उसकी साइकिल भी थी और बैग पीठ पर था। सिर व नाक पर चोट के निशान थे।ऐसे में हादसे को लेकर भी आशंका जताई जाती रही।  बच्चे का शव पड़ा देख भीड़ जमा हो गई।  इसकी सूचना मिलने पर पुलिस व परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

बेटे का शव देख परिजन का रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने उन्हें ढांढस बंधाया और शांत कराया। जिसके बाद शव को नाले से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की मौत को लेकर चर्चाएं तेज रही। हालांकि परिजन कुछ नहीं बता  सके। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

ये भी पढ़ें - बरेली: मृदा परीक्षण में कागजों की छुट्टी, ऐप से होगा सारा काम

संबंधित समाचार