गोंडा: रेल ट्रैक की मरम्मत कर रहे सात रेलकर्मी घायल, दो की हालत गंभीर
गोंडा। गोंडा गोरखपुर रेलखंड पर चल रहे रेल ट्रैक के मरम्मत के दौरान चार रेलकर्मी घायल हो गए। मरम्मत के दौरान फिटिंग खुलने से यह हादसा हुआ। घायल रेल कर्मियों को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल कर्मियों मे दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हे इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
गोंडा-गोरखपुर रेलखंड पर सोमवार को मोतीगंज व बरुआचक रेलवे स्टेशन के बीच गेट संख्या 644/0 किलोमीटर के बीच रेल ट्रैक की मरम्मत का कार्य चल रहा था। कर्मचारी रेल की पटरी को काटकर उसे जोड़ने में जुटे हुए थे। इसी दौरान पटरी को उठाते समय वह फिसल गई। और उसकी सारी फिटिंग खुल गयी।
फिटिंग खुलने से काम में जुटे कर्मचारी ट्रैक की चपेट में आ गए। इस हादसे में गैंगमैन व ट्रैकमैन रामजी वर्मा, रुपेश, रविशंकर गुप्ता, रोहित रंजन, रवीन्द्र कुमार, रामकिशोर व मेट दिनेश कुमार घायल हो गये। सी को तत्काल मोतीगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया गया। घायल रेल कर्मियों को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मण्डल रेल प्रबधक के पीआरओ महेश कुमार ने बताया कि रेल कर्मचारियों के घायल होने की जानकारी मिली है। घटना की जानकारी की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कारवाई की जायेगी।
यह भी पढ़ें: बहराइच: नौ कछुओं संग चार तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज, हड़कंप
