जगद्गुरू शंकराचार्य ने किया इस पुस्तक का लोकार्पण ,जाने वैदिक धर्म की बड़ी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरीबों की सेवा करना ही हिन्दू धर्म है : शंकराचार्य विजयेन्द्र सरस्वती

शंकराचार्य ने कहा गरीबी हटाओ यही धर्म का उपदेश

लखनऊ। कांची कामकोटि पीठ के 70 वें पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य विजयेन्द्र सरस्वती ने सोमवार को माधव सभागार निरालानगर में लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों पर आधारित पुस्तक 'जनता सर्वोपरि' का लोकार्पण किया। इस पुस्तक को पत्रकार बृजनन्दन राजू ने लिखी है।
 
पुस्तक लोर्कापण कार्यक्रम को संबोधित करते हुये जगद्गुरू सरस्वती ने कहा कि ज्ञान प्राप्त करना हि मनुष्य जीवन का परमतात्पर्य है। जो गरीब हैं जो असमर्थ है जिसे सेवा की जरूरत है ऐसे व्यक्तियों की मद्द करना यही हिन्दू सनातन वैदिक धर्म है। गरीबी हटाओ यही धर्म का उपदेश है। हिन्दू धर्म सामाजिक है। हिन्दू धर्म वैज्ञानिक है। संसार में अच्छा व्यवहार करना। जो करें अच्छे से करें सत्य का विचार करें। सत्य का अन्वेषण करें।
 
परमार्थ का कार्य करें। चित्त शुद्धि प्राप्त करें। रामकथा कहीं भी हो वह सुनना चाहिए। उसे श्रवण यज्ञ कहते हैं। मैं अयोध्या होकर आ रहा हूँ। राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ अयोध्या नगरी भी सुंदर बन रही है। सरकार को छोटे-छोटे मंदिरों की भी चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्मणपुरी में हम पहले भी आ चुके हैं अपने गुरूजी के साथ। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्तीय अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल,विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त मंत्री देवेन्द्र मिश्र, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक सुभाष अग्रवाल,गोपाल कृष्ण अग्रवाल और वरिष्ठ पत्रकार आशीष वशिष्ट प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
 
 
 
 

संबंधित समाचार