पीलीभीत: पति की पिटाई से चली गई महिला की जान, आरोपी हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/पूरनपुर, अमृत विचार: पति की पिटाई से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान तीसरे दिन मौत हो गई।  पुलिस मौत का पता चलते ही मौके पर पहुंची और पति को हिरासत में लेकर कारवाई में जुट गई है। घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवंतापुर की है। बताते है कि गांव निवासी रामदेवी की चार नबवंर को अपने पति ओमप्रकाश से कुछ विवाद हो गया था।

आरोप है कि पति ने पत्नी को जमकर मारा पीटा।जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। बताते हैं कि महिला को पहले अस्पताल में ले गए और बाद में ससुराल वाले  घर लाकर इलाज करा रहे थे। सोमवार को महिला की मौत हो गई। इससे परिजनों में चीख पुकार मच गई। मौके पर भीड़ जमा हुई। पीटकर हत्या करने का मायके वालों ने आरोप लगाया। सीओ आलोक सिंह,कोतवाल, प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी की।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी हिरासत में है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह पता लगने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। उधर परिवार में चीख पुकार मची है। महिला के चार बच्चे हैं।

ये भी पढ़ें - पीलीभीत: अचानक लापता हुए छात्र का तीन दिन बाद नाले में मिला शव

संबंधित समाचार