बरेली: भीड़ बढ़ने से पहले ही जंक्शन पर खराब हुआ लगेज स्कैनर
बरेली, अमृत विचार। जंक्शन पर लगी लगेज स्कैनिंग मशीन पिछले कई दिन से खराब पड़ी है। अब मशीन खराब होने का बोर्ड भी लगा दिया गया है, जबकि दिवाली से पहले जंक्शन पर यात्रियों की संख्या बढ़ी है। लोग बिना सामान स्कैन किए ही निकल रहे हैं, जिससे जंक्शन और यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जंक्शन पर दिल्ली की एक कंपनी ने द्वारा मशीन को लगाया गया था। इसका रखरखाव जंक्शन का सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग देखता है, जबकि आरपीएफ स्टाफ द्वारा ड्यूटी की जाती है। मशीन खराब होने के बाद सिग्लन एंड टेलीकॉम विभाग ने इसे ठीक करने का प्रयास किया लेकिन मशीन ठीक नहीं हो पाई। मशीन का मोटर खराब हो गया है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक मनोज यादव ने बताया कि दिल्ली की कंपनी को सूचना दी गई है। उनका स्टाफ आयेगा जिसके बाद मशीन ठीक की जाएगी।
यह भी पढ़ें- बरेली: ऑक्सीजन प्लांट को सांसों की जरूरत, डेढ़ साल से ठप
