ISIS के पुणे मॉड्यूल से जुड़ा था आतंकी अर्सलान, केमिकल बम टेस्ट करने के मिले संकेत
अलीगढ़, अमृत विचार। गिरफ्तार आतंकी अब्दुल्ला अर्सलान से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार अर्सलान ने केमिकल बम तैयार कर उसका परीक्षण किया था। इसके अलावा उसके आईएसआईएस के पुणे मॉड्यूल से जुड़े होने के भी सबूत मिले हैं। बताते चलें कि देश के कई राज्यों से केंद्रीय एजेंसियों ने इस मॉड्यूल के 8 आतंकियों को अब तक पकड़ा है। आतंकी अर्सलान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग का छात्र रह चुका है। सूत्रों के अनुसार उसने केमिकल बम तैयार कर उसका कई चरणों में परीक्षण किया था। इतना ही नहीं एजेंसियों को उसके घरवालों के भी इस सब में शामिल होने के सबूत मिले हैं। बताते चलें कि अर्सलान के अलावा एएमयू के छात्र रहे आतंकी माज बिन तारिक को भी गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़ें - कौशांबी में बनियान-तौलिया पहनकर सुनवाई करने वाला उपनिरीक्षक लाइन हाजिर
