अयोध्या : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजबलि यादव को दी श्रद्धांजलि 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक राजबली यादव की जयंती मनाई गई। पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
    
जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि राजबली यादव ऐसे महान नेता थे जो आजादी के लिए लड़े और आजादी के बाद गरीब मजदूर दलित किसान की लड़ाई सरकार से लड़ी। उन्हें इस संघर्ष में कई बार जेल भी जाना पड़ा लेकिन वे कभी पीछे नहीं हटे। इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, अंसार अहमद बबन, चौधरी बलराम यादव, जगन्नाथ यादव, अखिलेश पांडे, वीरेंद्र गौतम, राकेश चौरसिया, विशाल यादव, सूर्यभान यादव, राज कपूर, जितेंद्र यादव, संतराम यादव आदि लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -बीएचयू परिसर में छात्र गुटों में टकराव , 49 लोगों पर मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार