एकाग्र मन से पढ़ाई करें छात्र तो जरूर मिलेगी सफलता : बृजभूषण सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर के सिविल लाइन में स्थित गोनार्द लॉन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने जिले के मेधावी छात्र, खिलाड़ियों और सरकारी सेवा में काम करने वाले युवाओं को सम्मानित किया।

शहर के गोनार्ड लॉन में प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह रहे। मुख्य अतिथि ने विधायक सुभाष त्रिपाठी, डीएम मोनिका रानी और पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि पढ़ाई के लिए एकाग्र मन की जरूरत है। छात्र अगर एकाग्र मन से पढ़ाई करेंगे तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। सांसद ने कहा कि समय का सदउपयोग करें। जीवन मे आगे बढ़ने के लिए  पढ़ाई  बहुत जरूरी है। बिना मेहनत ,बिना पढ़ाई कुछ भी संभव नहीं है यदि आप अपना ,अपने परिवार का ,अपने क्षेत्र का नाम ऊंचा करना चाहते हैं ,तो आपको बहुत ही मजबूती से लगना होगा। विपरीत परिस्थितियों में ही उन्नति सम्भव है। 

18 - 2023-11-07T152712.212

इसके बाद जिले के मेधावी छात्र और छात्राओं के साथ खिलाड़ियों के साथ नौकरी सेवा में आने वाले युवाओं को सम्मानित किया। प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान सांसद प्रतिनिधि कैसरगंज व जिला पंचायत सदस्य सुनिल सिंह, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, विधायक अनुपमा जायसवाल, प्रज्ञा त्रिपाठी एमएलसी, अरुणवीर सिंह पूर्व एमएलसी, प्रमुख मुन्ना सिंह, प्रमुख अजीत सिंह ,प्रमुख संदीप सिंह, मन्नू सिंह, अखंड प्रताप सिंह, कमलेश सिंह, कुसुमेंद्र सिंह राणा, कृष्ण पाल, प्रदीप मिश्र सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजबलि यादव को दी श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार