Kannauj News: हत्या के लिए किशोर का अपहरण… पुलिस ने सकुशल किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में किशोर का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

कन्नौज में हत्या के लिये किशोर का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही किशोर को भी सकुशल बरामद कर लिया। इंदरगढ़ पुलिस को मिली सफलता।

कन्नौज, अमृत विचार। अपहरण के मामले में आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अपहृत बालक को मुक्त करा लिया गया। पुलिस ने उसे जेल भेजा है।

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मझिला लालमनपुर्वा निवासी रामनरेश उर्फ काले पुत्र दुलारे के नाती हिमांशू (07) पुत्र कुशम्बी का अपहरण छह नवंबर को शाम चार बजे के करीब हरदोई जनपद के थाना लोनार के गांव सिलवारी निवासी कुँवरपाल कठेरिया पुत्र गोरस कठेरिया ने कर लिया था। मामले की रिपोर्ट इंदरगढ़ थाने में दर्ज कराई गई थी।

मुकदमा दर्ज होने के बाद थानाध्यक्ष किशनपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ अपहरणकर्ता कुंवरपाल कठेरिया को इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कटइयापुल के पास से गिरफ्तार कर बालक को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में इंदरगढ़ थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह, दरोगा देवेन्द्र सिंह, दरोगा बृजेश यादव, दरोगा विनीत वर्मा, दरोगा हरेकृष्ण, सिपाही मनीष कुमार, प्रवीण कुमार रहे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी व बालक के परिजन बाहर रह कर कार्य करते थे। जिस स्थान पर कार्य करते थे वहां का ठेकेदार आरोपी कुंवरपाल था। पैसों के लेनदेन को लेकर आरोपी घर के बाहर खेल रहे बालक का ही अपहरण कर ले गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृत को बरामद कर लिया। यही नहीं संबंधित बाइक भी बरामद की है।

ये भी पढ़ें- Etawah News: सैफई विश्वविद्यालय में पेसमेकर धोखाधडी, भ्रष्टाचार का आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

संबंधित समाचार