Etawah News: सैफई विश्वविद्यालय में पेसमेकर धोखाधडी, भ्रष्टाचार का आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में सैफई विश्वविद्यालय में पेसमेकर धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार का आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार।

इटावा में सैफई विश्वविद्यालय में पेसमेकर धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार के आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया।

इटावा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई इटावा में अनावश्यक आर्बिट्रेरी परचेज, पेसमेकर धोखाधड़ी, गहन भ्रष्टाचार एवं अनावश्यक विदेश यात्राएं करने के आरोपी डाक्टर को इटावा पुलिस  ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि  07 फरवरी 2022 को सैफई आयुर्विज्ञान विवि के चिकित्सा अधीक्षक डा आदेश कुमार ने डा समीर सर्राफ तत्कालीन असिस्टेन्ट प्रोफेसर कार्डियोलोजी विभाग सैफई इटावा के विरुद्ध अनावश्यक आर्बिट्रेरी परचेज, पेसमेकर धोखाधड़ी, अनावश्यक विदेश यात्राएं एवं गहन भ्रष्टाचार करके विश्वविद्यालय को लाखों रुपये के लोकधन की वित्तीय हानि तथा मरीजों को भी धोखाधड़ी का शिकार बनाये जाने के संबंध में भ्रष्टाचार निवारण भादवि पंजीकृत कराया था।

मामले की जांच करने के बाद थाना सैफई पुलिस ने  भ्रमण के दौरान आपराधिक अभियुक्त डा समीर सर्राफ को गिरफ्तार कर लिया। समीर सर्राफ पुत्र जितेन्द्र कुमार सर्राफ निवासी सिविल लाइन जनपद ललितपुर हाल पता हाउस नं 402 न्यू कैम्पस टाइप 4 न्यू मल्टीस्टोरी सैफई को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में  निरीक्षक मो कामिल प्रभारी थाना सैफई, एसआई पवन कुमार शर्मा,  संतोष कुमार और  विपुल कुमार शामिल रहे।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: 1.38 करोड़ लेने के बाद भी नहीं किया बैनामा, FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

 

संबंधित समाचार