मुरादाबाद: जिला अस्पताल में समय से नहीं पहुंच रहे चिकित्सक, कराह रहे मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला पुरुष अस्पताल में महानगर सहित जिलेभर से मरीज पहुंचते हैं। लेकिन, यहां अधिकांश चिकित्सक अपने कक्ष में नहीं मिल रहे हैं। इलाज के लिए मरीज भटक रहे हैं और वे दर्द से कराहते नजर आते हैं। मरीजों का दावा है कि कई चिकित्सक 12 बजे के बाद भी राउंड से नहीं लौटते हैं। ओपीड़ी में मरीज उनका इंतजार करते हैं। कई विभागों में जूनियर चिकित्सक मरीजों का उपचार करते हैं।

मंगलवार को जिला अस्पताल में चर्म रोग संक्रमण क्लीनिक कक्ष-15 में डॉ. जेएल ममगई नदारद थे। कक्ष के बाहर 15 से अधिक मरीज व तीमारदार उनका पर्ची हाथ में लिए इंतजार कर रहे थे। मरीज स्वास्थ्यकर्मियों से चिकित्सक के आने का समय पूछते नजर आए। अमरोहा की हसीना ने बताया कि सुबह नौ बजे से वह इंतजार कर रही है। 12 बजे गए हैं। लेकिन चिकित्सक अभी तक नहीं आए। गोद में बेटा रो रहा था। इससे परेशानी और बढ़ गई। कई वृद्ध महिलाएं जिला अस्पताल की व्यवस्था को कोस रही थीं। कक्ष-11 में सीने के दर्द से कराहते हुए मरीज डॉ. पी शाह का इंतजार कर रहे थे। चिकित्सक की गैर मौजूदगी में जूनियर चिकित्सक उपचार कर रहे थे। चिकित्सक ने बताया कि डाक्टर साहब राउंड पर गए है। थोड़ी देर इंतजार किजिए। आ रहे होंगे।

डॉ. पी शाह राउंड पर गए थे। चर्म रोग के चिकित्सक डॉ. जेएल ममगई से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। सभी चिकित्सक को निर्देश दिया गया है कि वे सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ओपीड़ी कक्ष में रहे। लापरवाही करने वाले चिकित्सक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. सगीता गुप्ता, प्रमुख अधीक्षक व अपर निदेशक पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: मांगों को लेकर रोडवेज कर्मियों का धरना-प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

संबंधित समाचार