बहराइच: इजराइल के हमले का विभिन्न संगठनों ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर फिलिस्तीन का साथ देने की मांग
बहराइच, अमृत विचार। जिले में मंगलवार को सीपीआई समेत अन्य संगठन के लोगों ने इजराइल के हमले के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी ने पांच सूत्रीय ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री सिद्धनाथ श्रीवास्तव, कुलहिंद इस्लामिक फेडरेशन के अध्यक्ष रियाजुद्दीन राजू और कुछ अन्य वकील पहुंचे।
सभी ने इजरायल द्वारा फिलिस्तीन के गाजा पट्टी पर किए जा रहे हमले का विरोध किया। अधिवक्ता रामेश्वर पवन ने कहा कि गाजा पट्टी पर तत्काल युद्ध विराम लगाया जाए। जिला महामंत्री सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने कहा कि युद्ध में इजरायल की ओर से छोटे बच्चों को मारा जा रहा है, यह काफी दुखद है।
सभी ने दो राज्यों की स्थापना के लिए बातचीत शुरू करने गाजा की घेराबंदी को हटाने और केंद्र सरकार से फिलिस्तीन का समर्थन करने समेत पांच सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर को सौंपा। इस दौरान राधेश्याम वर्मा, मोहम्मद इलियास खान, बलराम, मस्तराम, दिनेश कुमार, रामपति समेत अन्य लोग शामिल रहे।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: जमीनी विवाद में वृद्ध को बंधक बनाकर पिटाई, जिला अस्पताल में मौत
