महाराष्ट्र : गोदाम में लगी आग, दो लोगों के फंसे होने की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिला स्थित भिवंडी के पास ओवली इलाके में कपास के एक गोदाम में मंगलवार रात आग लग जाने के बाद एक महिला और एक लड़के के उसके अंदर फंसे होने की आशंका है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रमुख यासिन तडवी ने बताया कि पारसनाथ परिसर में स्थित गोदाम में रात करीब आठ बजे आग लगी। उन्होंने बताया कि मौके पर दमकल के दो वाहन भेजे गए और आग बुझाने का प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। 

ये भी पढ़ें - महाराष्ट्र: कर्जत के पास पुल से कार चलती मालगाड़ी पर गिरी, तीन की मौत

संबंधित समाचार