प्रयागराज: लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर 20 हजार रुपए रिश्वत लेते विजिलेंस टीम ने सचिव को दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सर्तकता अधिष्ठान (विजिलेंस) टीम ने मंगलवार को जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड के सचिव कृष्ण चन्द्र त्रिपाठी को बीस हजार रुपये घूस लेते हुए मंगलवार को रंगेहाथ दबोच लिया है। वह डीसीएफ उर्वरक बिक्री केंद्र सिलोखरा, फूलपुर केन्द्र के संचालक से लाइसेंस नवीनीकरण के लिए घूस ले रहा था। आरोपित सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सिविल लाइंस थाने में दाखिल किया गया है। बताया जाता है कि आरोपित को दो साल बाद सेवानिवृत्त होना है।

फूलपुर में मिश्रापुर निवासी आलोक कुमार फूलपुर के सिलोखरा में डीसीएफ उर्वरक बिक्री केन्द्र संचालित करते हैं। उनके केन्द्र के लाइसेंस की वैधता आठ नवंबर को समाप्त हो रही थी। वह लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड के सचिव कृष्ण चन्द्र त्रिपाठी से मुलाक़ात किये। इस पर सचिव ने आलोक से बीस हजार रुपये घूंस मांग लिया। घूस की रकम न देने पर धमकाया कि अगर पैसा नहीं दिया तो लाइसेंस निरस्त करके दूसरे को आवंटित कर दूंगा। इस पर आलोक ने सतर्कता अधिष्ठान में इस मामले की शिकायत की।

शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने आरोपित को घेराबंदी की। मंगलवार की दोपहर सचिव कृष्ण चंन्द्र त्रिपाठी जार्जटाउन स्थित अपने कार्यालय की सीट पर बैठा था। तभी आलोक कुमार पहुंचे और सचिव को रकम देकर अपने लाइसेंस नवीनीकरण की फाइल आगे बढ़ाने के लिए कहा। जैसे ही सचिव केसी त्रिपाठी ने रकम पकउकर गिनना शुरू कर दिया विजिलेंस जा टीम ने सचिव को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सिविल लाइंस थाने में दाखिल कर दिया गया है। बताया जाता है कि घूसखोरी में पकड़ा गया सचिव वहीं पर  गिड़गिड़ाने लगा था और खुद को बेकसूर बता रहा था। आरोपित सचिव कृष्ण चन्द्र त्रिपाठी का दो साल बाद रिटायरमेंट है। वह 58 साल का हो चुका है। वह मूल रुप से प्रतापगढ़ जिले में मानधाता थाने के देल्लहूपुर में पोस्ट सरायराजा, ग्राम खरवई का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: बिहार से आ रही अनाधिकृत बस पर ठोंका डेढ़ लाख का जुर्माना

संबंधित समाचार