बहराइच: भगवा रक्षा दल के जिला महामंत्री पर साधु ने फरसे से किया हमला, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/बहराइच, अमृत विचार।  अपना दल व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्रावस्ती और भगवा दल के जिला मंत्री मंगलवार शाम को बाइक से अपने घर जा रहे थे तभी एक साथ उन्हें रंजिश में बाइक रुकवा कर फरसे से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज का जांच शुरू कर दी है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के लौकिहा के मजरा बंधन सिंहपुरवा गांव निवासी सुशील कुमार सोनी पुत्र सांवली प्रसाद ने थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि मेरे बुआ के पुत्र अनिल कुमार सोनी उर्फ नान्हू सोनी पुत्र विद्या प्रकाश भगवा रक्षा दल के जिला महामंत्री हैं। उनका कहना है कि वह अपना दल एस श्रावस्ती व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भी हैं।

मंगलवार शाम को शिवपुर ब्लाक में ठेकेदारी का काम देखने के बाद वह बाइक से वापस अपने गांव जा रहे थे। शाम सात बजे के आसपास शिवपुरी निवासी साधु दुखीराम पुत्र झिंगर ने बाइक रुकवाया इसके बाद उसने बाइक सवार जिला महामंत्री पर फारसी से ताबड़तोड़ वार कर दिया।

जिस भगवान रक्षा दल का जिला महामंत्री गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। बाजार के लोगों ने मौके पर छुड़वाया। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जिला अस्पताल में भर्ती घायल अनिल ने बताया कि मोहर्रम पर उप निरीक्षक गोविंद यादव ने साधु की लाठियां से पिटाई की थी।

जिसमें वह साधु अनिल कुमार सोनी पर शक कर रहा है। इसी के रंजिश में उसने मंगलवार को हमला किया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घायल के रिश्तेदार की तहरीर पर साधु के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-चमत्कार! राम-राम- राधे-राधे...हरदोई में बच्ची के शरीर पर उभरे देवी-देवताओं के नाम, लोगों बोले दैवी शक्ति

 

संबंधित समाचार