बरेली: बीडीए की सीमा से सटे क्षेत्रों की होगी सैटेलाइट मैपिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण की सीमा वाले इलाकों की सैटेलाइट मैपिंग कराने की कवायद तेज कर दी गई है। सैटेलाइट मैपिंग कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अमृत योजना के तहत नया मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इस प्लान में अभिलेखों के आधार पर सैटेलाइट इमेज से …

बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण की सीमा वाले इलाकों की सैटेलाइट मैपिंग कराने की कवायद तेज कर दी गई है। सैटेलाइट मैपिंग कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अमृत योजना के तहत नया मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इस प्लान में अभिलेखों के आधार पर सैटेलाइट इमेज से महायोजना का बेस मैप तैयार किया जाएगा।

शहर को सही तरीके से बसाने और लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास प्राधिकरण मास्टर प्लान तैयार करता है। धरातल पर मास्टर प्लान के हिसाब से कार्य नहीं हो पाता है। इसके लिए अब नई तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। 2031 तक के लिए देश के 63 शहरों का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। लाकडाउन में इसका काम रुक गया था। अब एक बार फिर से सैटेलाइट मैपिंग के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है।

अनियोजित विकास और पूर्व में बनाए गए मास्टर प्लान के अनुरूप कार्य न होने पर केंद्र सरकार ने जीआइएस(भौगोलिक सूचना प्रणाली) के आधार पर मास्टर प्लान 2031 बनाने की योजना बनाई है। इससे प्राधिकरण की सीमा में स्थित गांवों का नक्शा तैयार किया जाएगा क्योंकि मास्टर प्लान बनाने के लिए गांव का ब्योरा तो है लेकिन नक्शे अपटेड नहीं है।

बीडीए के 14 किलोमीटर क्षेत्रफल का नक्शा सैटेलाइट के जरिये तैयार होगा। नये मास्टर प्लान में बीडीए के क्षेत्र का विस्तार भी होना है, जिससे भूमि की कमी भी पूरी हो जाएगी। अभी तक बेस मैप बनाने के लिए सैटेलाइट इमेज का प्रयोग नहीं किया गया था। विभागीय सूत्रों पर गौर करें तो इसके लिए पहले सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद पूरा डाटा तैयार किया जाएगा।

सैटेलाइट मैपिंग के जरिए नया मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीडीए के क्षेत्र में आने गांवों का ब्योरा तो है लेकिन नक्शे अपटेड नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आने वाले समय में प्राधिकरण के क्षेत्र का विस्तार भी होना है। -आरके जायसवाल,अधीक्षण अभियंता, बीडीए

संबंधित समाचार