Kanpur: उनके बहुत हितैषी बनते हो ना, अब से तुझे भी वसूली देनी होगी... नहीं तो अंजाम बुरा होगा, BJP पार्षद को मिली धमकी

कानपुर में वसूली का विरोध करने पर भाजपा पार्षद को गोली मारने की धमकी।

Kanpur: उनके बहुत हितैषी बनते हो ना, अब से तुझे भी वसूली देनी होगी... नहीं तो अंजाम बुरा होगा, BJP पार्षद को मिली धमकी

कानपुर में वसूली का विरोध करने पर भाजपा पार्षद को गोली मारने की धमकी। पीड़ित ने नजीराबाद थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मामला दर्ज कराया।

कानपुर, अमृत विचार। नजीराबाद थानाक्षेत्र में वसूली का विरोध करने पर दबंगों ने भाजपा पार्षद के साथ अभद्रता करते हुए गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक को हिरासत में ले लिया।   

जवाहर नगर निवासी वार्ड 37 के भाजपा पार्षद पवन गुप्ता ने पुलिस को बताया कि सात नवंबर को वह अपने निवास स्थान से क्षेत्र के कार्य के लिए केसा चौराहे की ओर निकले थे। तभी क्षेत्र के आपराधिक प्रवृति के रामजी पांडेय निवासी नेहरू नगर, संदीप त्रिपाठी निवासी चन्द्र नगर, उत्कर्ष त्रिपाठी व दो अन्य अज्ञात लोगों ने उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए रोक लिया।

पीड़ित पार्षद के अनुसार रोकने के बाद उक्त लोगों ने उनसे दूसरे लोगों के लिए बहुत हितैसी बनने की बात कही। आरोप है कि धमकी देते हुए कहा कि वह लोग किसी से भी वसूली करें। आगे से उसे भी वसूली देनी होगी। इसका उन्होंने विरोध किया तो उक्त लोगों ने गालीगलौज करते हुए गोली मारकर हत्या करने की धमकी दे डाली। 

पीड़ित के अनुसार उन लोगों ने उसे वहां से दौड़ा लिया। इसके बाद वह किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकले। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसके घर चले गए। वहां उसके घर के बाहर तमंचा लहराया। जो वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं। पीड़ित की पत्नी व भाई का भी आरोप है कि आरोपियों ने कहा कि इस घटना के बारे में किसी से कुछ बताया तो घर में आग लगा देंगे।

इस घटना के बाद परिवार दहशत में है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी आपराधिक किस्म के हैं। पुलिस इनका इतिहास खंगालने में जुट गई। इस संबंध में नजीराबाद प्रभारी निरीक्षक कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद दो अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 387, 504, 506 के तहत एफआईआर दर्ज कर एक को हिरासत में ले लिया गया है।

ये भी पढ़ें- Diwali 2023: Kanpur Jail में बंद कैदी ने दीपावली त्यौहार के लिए बनाएं डिजाइनर दिये, आपके घरों को करेंगे रोशन

ताजा समाचार

Good news: मवैया झील में होगी बोटिंग, किनारे पर महकेंगे फूल-बनेगा पिकनिक स्पॉट 
Fatehpur: आचार संहिता का उल्लंघन करना पड़ा भारी, सार्वजनिक जगह पर बिना अनुमति डांस कराने पर प्रधान समेत दो पर रिपोर्ट
एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 100 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, बीमार बताकर एक साथ ली थी सभी ने छुट्टी
दक्षिणी ब्राजील में विनाशकारी तूफान से 100 लोगों की मौत, एक लाख घरों को नुकसान 
बाबा केदार की पंचमुखी डोली गौरीकुंड से हुई केदारनाथ प्रस्थान, कल खुलेंगे कपाट 
आज के दिन गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन हुआ था शुरू, जानिए 9 मई का इतिहास