लखनऊ एयरपोर्ट पर प्राइवेट पार्ट में छुपाकर लाया गया 43 लाख रुपये कीमत का सोना बरामद
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक यात्री से 43 लाख रुपये कीमत का सोना बरामद किया है। इसे बिना सीमा शुल्क दिए अवैध तरीके से देश में लाया जा रहा था। फिलहाल यात्री से पूछताछ जारी है। यात्री से 675 ग्राम सोना बरामद हुआ है,जिसे उसने गोल्ड पेस्ट बनाकर अपने प्राइवेट पार्ट में छुपाया था।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे शारजाह (दुबई) से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची इंडिगो उड़ान (6ई 1424) से ये यात्री लखनऊ पहुंचा था। अधिकारियों ने जब उससे सोने के बारे में जानकारी की तो वह कोई जानकारी नहीं दे सका। जिसके बाद बरामद सोने को जब्त कर लिया गया।
ये भी पढ़ें -Lucknow news : डायल 112 महिला कर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज, राजधानी में किया था प्रदर्शन
