किसान देश के नायक, सही समय पर मिले योजनाओं का लाभ: विधायक वेद प्रकाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/अयोध्या, अमृत विचार। विकास खंड मुख्यालय पर बुधवार को कृषि विभाग द्वारा कृषक जागरूकता कार्यक्रम और किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि किसान देश के असली नायक हैं। उनको सभी योजनाओं का लाभ ठीक समय पर मिलना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। 

उपनिदेशक कृषि को निर्देशित करते हुए कहा कि ब्लॉक में एक रोस्टर चार्ट लगे। जिसके द्वारा सबको जानकारी हो सके कि किस दिन किस ग्राम सभा में सरकार की योजनाओं का लाभ देने के लिए कैंप लगेगा। उन्होंने कहा कि सभी 54 ग्राम प्रधानों और बीडीसी को सम्मान पूर्वक आमंत्रित कर सरकार की योजनाओं की जा दें।

उसकी सूचना 10 दिन पहले ग्राम प्रधानों को जरूर दें। विधायक ने राष्ट्रीय खाद सुरक्षा मिशन के अंतर्गत दलहन/तिलहन मिनी किट का वितरण भी किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह , डिप्टी डायरेक्टर कृषि विभाग संजय त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी मनीष मौर्य, एडीओ पंचायत धनजीत, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक सिंह सूर्यवंशी अंकुर, नंद कुमार सिंह दीपक सिंह गब्बर आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: डॉयल 112 की महिला कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद योगी सरकार का एक्शन, ADG 112 को हटाया

संबंधित समाचार