कासगंज: दिल्लगी ने दी हवा, थोड़ा सा धुंआ उठा और आग जल गई
कासगंज, अमृत विचार। दिल्लगी ने दी हवा, थोड़ा सा धुंआ उठा और आग जल गई, तेरी मेरी दोस्ती प्यार में बदल गई..। झुकी झुकी नजर तेरी कमाल कर गई, उठी जो एक बार तो सवाल कर गई।
कहूं मैं क्या, करूं मैं क्या शर्म आ जाती है जैसे फिल्मी गीतों पर अदाकारी करते हुए नागिन की धुन पर भी सहावर की महिला कांस्टेबल रील बनाई। पुलिस वर्दी में बनाई गई इस रील को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, फिर क्या था अनुशासनहीनता में महिला कांस्टेबल फंस गयी और एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया।
सहावर कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी आरती सोलंकी ने यूनीफॉर्म में जिंदगी ने रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस की वर्दी में रील वायरल होने का मामला जैसे ही पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया तो वह एक्शन में आ गए।
महिला आरक्षी ने अपने आवास में पूरी अदाकारी के साथ फिल्मी गाने पर वीडियो शूअ किया और यह रील बनाकर वायरल कर दी। मंगलवार की सायं एसपी सौरभ दीक्षित के संज्ञान में यह मामला आया तो उन्होंने पूरे मामले की इंस्पेक्टर से रिपोर्ट तलब की। रिपोर्ट आने के बाद एसपी ने महिला आरक्षी को निलंबित कर दिया।
प्रदेश में और भी हो चुकी है कार्यवाही
जिले में रील का यह मामला पहला हो, लेकिन प्रदेश में पुलिस की वर्दी में रील बनाकर वायरल करने के मामले में पहले भी आये है और उन पर कार्यवाही की होती रही है। पूर्व की कार्यवाही को लेकर भी महिला कांस्टेबल में कोई डर नहीं दिखा।
पुलिस की वर्दी में रील नहीं बनाई जा सकती। यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। मामला संज्ञान में आने पर निलंबित करने की कार्रवाई की है- सौरभ दीक्षित, एसपी
यह भी पढ़ें- कासगंज: सदर कोतवाल बने सुधीर, हरिभान संभालेंगे सिकंदरपुर वैश्य का चार्ज
