उन्नाव के नितिन व सरोजनी ने तमिलनाडु में लहराया यूपी का झंडा, झटके दो स्वर्ण पदक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव के नितिन व सरोजनी ने तमिलनाडु में लहराया यूपी का झंडा।

उन्नाव के नितिन व सरोजनी ने तमिलनाडु में यूपी का झंडा लहराया। दो स्वर्ण पदक झटक लिए। तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित नेहरू स्टेडियम में वाक रेस में रंग जमाया।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव के दो होनहार एथलीट ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हो रही 38वीं अंडर-16 राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप में यूपी का झंडा बुलंद किया है। उन्होंने वाक रेस में सभी प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ते हुए दो स्वर्ण पदक झटके हैं। उनकी इस कामयाबी पर जिले के खेल प्रेमियों ने उनकी प्रशंसा करते हुए बधाई भी दी है। 

बता दें कि जिले की सरोजनी व नितिन गुप्ता एथलीट ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए बुधवार को यूपी की झोली में स्वर्ण पदक डाले। पिछले दिनों हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के जरिए इन खिलाड़ियों ने नेशनल चैंपियनशिप में न सिर्फ खेलने की जगह बनाई थी। एथलीटों के बीच उनकी जीत की संभावनाएं भी जताई जा रही थीं।

बीती सात नवंबर से शुरू हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को बालिका वर्ग की तीन किमी की वाक रेस में सरोजनी ने बेहतरीन टामिंग निकालते हुए मात्र 14.34 सेकेंड में गोल्ड मैडल अपने व यूपी के नाम कर लिया। हालांकि वह राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ने से 10 सेकेंड पीछे रह गईं।

इसी तरह नितिन गुप्ता ने केवल 20.34 सेकेंड में पांच किमी वाक रेस के साथ स्वर्ण पदक भी यूपी की झोली में पहुंचाया। वह राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ने से सात सेकेंड पीछे रह गया। दोनों खिलाड़ियों का नेहरू स्टेडियम में मौजूद खेल प्रेमियों ने गर्मजोशी से उत्साह बढ़ाया। उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता में केंद्र शासित सहित सभी 29 राज्यों के प्रतिस्पर्धी प्रतिभाग करने पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें- UP Crime : एसटीएफ लखनऊ टीम ने 50 हजार के इनामी हत्यारोपी को किया गिरफ्तार... सीसामऊ थाने से चल रहा था फरार

संबंधित समाचार