फिरोजाबाद: मांगा उधारी का पैसा तो कर दी हत्या! जांच में जुटी पुलिस
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के अराव क्षेत्र में बुधवार को एक कुए से शव मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव की पहचान मैनपुरी निवासी रामनिवास के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार मैनपुरी के थाना करहल के कंचनपुर निवासी रामनिवास यादव की बहन फिरोजाबाद के गांव कुंजरपुर हवेली में ब्याही हुई है।
रामनिवास की दोस्ती बहन की ससुराल में एक युवक से हो गई जिसको उसने रुपए उधार दे दिए थे। काफी दिनों से रामनिवास अपने पैसे मांग रहा था मगर वह रुपए वापस नहीं कर रहा था। परिजनों के अनुसार रविवार को उस युवक द्वारा फोन करके रामनिवास को गांव बुलाया गया था।
उन्होंने बताया कि रामनिवास वापस घर नहीं पहुंचा तो उसकी छानबीन की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। आज गांव कुंजरपुर में कुछ बच्चों ने कुएं में शव देख कर ग्रामीणों को सूचित किया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। जिसकी पहचान रामनिवास के रूप में की गई है।
यह भी पढ़ें:-ऊर्जा मंत्री AK Sharma ने की OTS योजना की शुरुआत, बकाया राशि जमा करने में मिलेगी भारी छूट
