बरेली: ऑनलाइन शॉपिंग के मायाजाल ने बिगाड़ी बाजार की चाल, व्यापारी हुए मायूस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। साल का सबसे बड़ा त्योहार यानी दीपावली आ गया है, जो इस बार 10 से 15 नवंबर तक चलने वाला है। जिसके लिए शहर के बाजार सज चुके हैं। इसके बावजूद कारोबारियों के चेहरे पर मायूसी नजर आ रही है।

जिसकी वजह है ऑनलाइन शॉपिंग है, जिसके चलन से बाजार उतना गुलजार नजर नहीं आ रहा है। जितना इसके चलन से पहले नजर आया करता था। इसको लेकर कारोबारियों का कहना है कि जिस उम्मीद से उन्होंने स्टॉक भरा है, वह टूटती नजर आ रही है।

क्योंकि बाजार में उतने ग्राहक दिखाई नहीं दे रहे हैं, जैसी उम्मीद थी। ऐसे में व्यापारियों का कहना है कि उन्हें नहीं लगता की दिपावली तक उनका माल बिक पाएगा। इस लिए अब दुकानदार आकर्षक प्रस्तावों के जरिए ग्राहकों को लुभाने की कोशिश करते नजर आ रहे है।

बाजार में नवरात्रों से ही शुरू हो जाती थी खरीदारी
पहले जहां नवरात्र के बाद से ही शहर के बाजारों में दीपावली के लिए लोग नए सामान की खरीदारी शुरू कर देते है। लेकिन ये बाजार दीपावली तक ऐसा ही सजा रहेगा। इस त्योहार पर ग्राहक सबसे ज्यादा प्रेस, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलईडी, मिक्सी, ओवन, एसी, इंडेक्शन चूल्हे, मोबाइल, कपड़े, जूता चप्पल, फर्नीचर, लाइट समेत साजो-सज्जा की ढेर सारी वस्तुओं की खरीदारी करते हैं। इसलिए दुकानदार भी ऐसे में भरपूर स्टॉक दुकानों पर रखते है।

लेकिन जब ग्राहक ऑनलाइन ही सामान खरीद लेते हैं तो बाजार आने वाले ग्राहकों की संख्या कम हो जाती है। जिससे कई बार ये मुददा कारोबारियों ने उठाया भी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कुछ नहीं हुआ है।

व्यापारियों ने बयां की अपनी पीड़ा
ऑनलाइन शॉपिंग से कपड़े बाजार में 50 फीसदी तक काम कम हो गया है। पहले जहां कपड़ा बाजार में शहर में अच्छी आमदनी होती थी, वहीं अब अधिकतर लोग सस्ते के चक्कर से ऑनलाइन से लेना ज्यादा पंसद करते हैं।

जबकि व्यापारी जितने कीमत पर कपड़े को लाते हैं, उससे कुछ ही दाम अधिक पर ग्राहकों को देते हैं। लेकिन इसके बावजूद उनका कपड़ा बाजार बिल्कुल बंद पड़ा है।- अजय पाल सिंह, कपड़ा व्यापारी

ऑनलाइन शॉपिंग से पूरे बाजार पर प्रभाव पड़ा है, जिससे व्यापारी वर्ग को खासा नुकसान हुआ है। क्योंकि ऑनलाइन जो चीजे सस्ती दे रहा है, वहीं बाजार में एकाएक बहुत मंहगी हैं। इस वजह से बाजार में ऑनलाइन शॉपिंग का प्रभाव पड़ा है। इस लिए ऑनलाइन शॉपिंग का बाजार रुकना चाहिए। ताकि बाजार में रौनक आए और बाजर में ग्राहक आए।- रोहित अरोड़ा, किराना कारोबारी

ये भी पढ़ें - बरेली: घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार